पंचायत चुनाव में एकजुटता का लिया संकल्प
भीमताल : भारतीय जनता पार्टी भीमताल मंडल की ओर से रविवार को श्री सिद्धि विनायक बैंकट हॉल में मंडल अध्यक्ष कमल जोशी की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की “परिचय बैठक” का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने न केवल अपने विचार रखे, बल्कि आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी को प्रचंड बहुमत दिलाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प भी लिया। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री गोपाल कृष्ण भट्ट एवं कमलेश सिंह रावत ने किया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष दया कृष्ण शर्मा, कैप्टन महेश चंद जोशी, सीमा बोहरा, प्रकाश शर्मा, मंडल मंत्री रिंकी वर्मा, ललित सिंह संभल, भागीरथी पलड़िया, आईटी प्रमुख मीनाक्षी आर्या, कार्यालय मंत्री दीपक पांडे, मीडिया संयोजक प्रकाश कनौजिया तथा सोशल मीडिया संयोजक कुलदीप बोहरा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। साथ ही कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया। अंत में सभी पदाधिकारियों ने आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का सामूहिक संकल्प लिया।

+ There are no comments
Add yours