धामी सरकार ईमानदारी से कर रही कार्य, ग्रामीण क्षेत्रों से प्राधिकरण किया समाप्त: विधायक कैड़ा

Estimated read time 1 min read





जनता को बेवजह परेशान न करें अधिकारी, दोषियों पर होगी कार्रवाई

भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जनहित में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में लागू किए गए प्राधिकरण को हमारी सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों से समाप्त कर आम जनता को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जहां-जहां प्राधिकरण लागू है, विशेषकर शहरी क्षेत्रों और हाईवे किनारे, वहां यदि किसी नागरिक को नियमों के विरुद्ध परेशान किया जाता है तो इसकी शिकायत सीधे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की जाएगी। विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भाजपा सरकार में किसी भी आम नागरिक या व्यापारी को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी नियमों का दुरुपयोग कर जनता का शोषण करता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विधायक कैड़ा ने बताया कि भीमताल के समग्र विकास के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। नगर पालिका के गठन की प्रक्रिया, भीमताल बाईपास मोटर मार्ग का कवरेज और क्षेत्रीय विकास की अन्य योजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि भीमताल को आदर्श नगर बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours