अपर जिलाधिकारी ने सुनीं शिकायतें, विभिन्न विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी
भीमताल : शासन के निर्देशों के तहत शुक्रवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नाइसेला में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने जनता को योजनाओं की जानकारी दी और मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ देना और जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना रहा।
शिविर में पहुंचे अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने जन समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीपी, शुगर और आंखों की जांच की गई, साथ ही निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। कृषि विभाग ने कृषि यंत्र, बीज और कीटनाशक दवाएं किसानों को उपलब्ध कराईं। शिविर में उद्यान, पशुपालन, सिंचाई, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, जल संस्थान, विद्युत, लोक निर्माण, भूमि संरक्षण सहित कुल 12 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इन विभागों ने बीपीएल प्रमाण पत्र, किसान सम्मान निधि, आधार अपडेट, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। शिविर में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, जिला शिक्षा अधिकारी पुष्कर लाल टम्टा, जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम, जिला कृषि अधिकारी ऋतु कुकरेती और पूर्ति निरीक्षक विपिन जोशी सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

+ There are no comments
Add yours