देहरादून। वर्तमान में देश में आपात स्थिति उत्पन्न होने की सम्भावना के दृष्टिगत उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लि० में अवकाश पर गये समस्त कर्मचारियों का अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। साथ कारपोरेशन में कार्यरत कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि कोई भी कर्मचारी अपना मुख्यालय नहीं छोड़ा जायेगा। अपरिहार्य परिस्थिति में ही कारपोरेशन मुख्यालय स्तर से या मुख्य अभियन्ता स्तर के अधिकारियों द्वारा ही कर्मचारियों का अवकाश स्वीकृत किया जायेगा।


+ There are no comments
Add yours