ऋषिकेश। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को श्यामपुर में भाजपा मंडल की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में जैसे ही मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पहुंचे, उनके खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू हो गई। हालांकि, मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनाती थी, लेकिन जब तक मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल कार्यक्रम में मौजूद रहे, बाहर प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते रहे। मंत्री के जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
प्रदर्शनकारियों में लालमणि रतूड़ी, दिनेश चंद्र मास्टर जी, पार्षद सुरेंद्र सिंह नेगी, संजय सकलानी, हिमांशु पंवार, अरुण, ज्ञान सिंह बिष्ट, पवन बिष्ट, देवेंद्र बेलवाल आदि शामिल थे।

+ There are no comments
Add yours