Uttarakhand: गढ़वाल में गहरी खाई में गिरी कार, एक ही स्कूल के दो शिक्षकों की मौत; एक शिक्षक की हालत गंभीर

Estimated read time 1 min read

 

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। हिंडोलाखाल थाना क्षेत्र में पलेठी के पास एक कार गहरी खाई में समा गई। इस हादसे में एक ही स्कूल के दो शिक्षकों की मौत हो गई। इसके अलावा एक शिक्षक की हालत गंभीर है। 

Car fell into ditch in Tehri two teachers died
आब तक मिली जानकारी के अनुसार, तीनों शिक्षक प्रशिक्षण के लिए हिंडोलाखाल गए थे। इसके बाद जब वे अपने घर श्रीनगर गढ़वाल की तरफ लौट रहे थे तो पलेठी के पास कार नंबर UK07 FR 6874 गहरी खआई में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को इस हादसे की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। मौके से 46 साल के अर्जुन सिंह रावत और 54 साल की अनीता नेगी के शव बरामद किए गए। दोनों ही शिक्षक राजकीय इंटर कॉलेज पलेठी में कार्यरत थे। 

एक अध्यापिका की हालत गंभीर
हादसे में घायल महिला टीचर अनीता ममगाईं को श्रीनगर के बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अनीता ममगाईं की हालत गंभीर बनी हुई है।पुलिस ने बताया कि घटना में एक पुरुष और एक अध्यापक और एक अधियापिका की मौत हुई है। एक अध्यापिका घायल है और उन्हें बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours