कांग्रेस को-आर्डिनेशन कमेटी की बैठक में निकाय और केदारनाथ उपचुनाव पर चर्चा

Estimated read time 1 min read

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता और सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कॉडिनेशन कमेटी की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

माहरा ने प्रदेश काग्रेस कमेटी द्वारा किये गये कार्यक्रमों का ब्यौरा देते हुए कहा कि कठिन समय में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने ईमानदारी के साथ काम किया है, जिसका नजीता बद्रीनाथ और मंगलौर का उपचुनाव है। इसी उमंग के साथ कांग्रेस पार्टी निकाय व केदारनाथ उपचुनाव में भी विजयी हासिल करेगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आपने निकाय चुनावों में भी भाजपा को अपनी ताकत का अहसास दिलाना है। उन्होंने कहा जिस तरह से भाजपा राज में महिलाओं, दलितों, अल्पसंख्यकों और गरीबों के साथ अन्याय और अत्याचार किया जा रहा है, आप सबको भाजपा को करारा जबाव देना है। करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुटता के साथ चुनाव लडेगी और समय-समय पर समन्वय समिति की बैठेंके आयोजित की जायेंगी।

बैठक को संबोधित करते हुए सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि स्थानीय निकाय और केदारनाथ का उपचुनाव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। आप सबने निकाय चुनावों को एक चुनौती के रूप में लेना है। कांग्रेस के पास भाजपा सरकार के खिलाफ सैकड़ों मुद्दे हैं, उन मुद्दों को केवल जनता के सामनेे गंभीरता के साथ उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा हमें जिताऊ प्रत्याशी सामने लाने की जरूरत है।

उन्होंने कांग्रेस नेतागणों एवं कार्यकर्ताओं को बद्रीनाथ और मंगलौर उपचुनाव में जीत के लिए बधाई देते हुए कहा कि आगे भी यह क्रम लगातार कायम रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी नेताओं को अपनी बात मीडिया में कहने क बजाय पार्टी फोरम में ही रखनी चाहिए पार्टी का अनुशासन सर्वोपरि है और अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नही की जायेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा नगर निगमों पर प्रभारी के साथ सहप्रभारी भी रखना चाहिए। उन्होंने कहा प्रभारियों की नियुक्ति जल्दी की जाय ताकि उन्हें होम वर्क करने का अधिक समय मिल सके और संगठन एवं वरिष्ठ नेतागणों एवं कार्यकर्ताओं से समन्वयक स्थापित कर प्रत्याशी का चयन करना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पार्टी के सामने बडी चुनौती है। इस चुनौती का सामना करने की रणनीति तय करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निकाय एव पंचायत चुनाव और केदारनाथ उपचुनाव में वरिष्ठ नेताओें को पर्यवेक्षक एंव प्रभारी बनाया जाना चहिए। उन्हांेने कहा कि जिस तरह से बद्रीनाथ और मंगलौर उपचुनाव से पूरे देश मे एक अच्छा संदेश गया है उसे हमने बरकरार रखते हुए श्री केदारनाथ उप चुनाव में विजयी हासिल करनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा केदारनाथ उपचुनाव किसी भी हालत में जीतना चाहती है। उनके पास धन और बल है परन्तु कांग्रेस पार्टी को अपने कार्यकर्ताओं के बल पर विजय प्राप्त करनी है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विडियो क्रांफेन्स के माध्यम से अपने सुझाव दिये।

बैठक में पूर्व मंत्री नवप्रभात, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व सासंद प्रदीप टम्टा,, पूर्व मंत्री हीरासिंह बिष्ट, नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व विधायक जोतसिंह गुनसोला, पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, विधायक ममता राकेश, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, बिरेन्द्र सिंह रावत, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, सेवादल की चीफ हेमा पुरोहित, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना आदि सभी सदस्यों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिये।

श्री केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा‘ में सहप्रभारी सुरेन्द्र राजपूत भी करेंगे प्रतिभाग

12 सितम्बर 2024 से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में ‘‘श्री केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा‘‘ के दूसरे चरण का सीतापुर से आगे केदारनाथ तक आयोजन किया गया है। यात्रा मे प्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी सुरेन्द्र राजपूत भी प्रतिभाग करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि 12 सितम्बर 2024 को सीतापुर में प्रातः07ः30 बजे सेवादल कार्यकर्ताओं द्वारा ध्वजारोहण के उपरान्त 08ः00 बजे सीतापुर से केदारनाथ के लिए यात्रा प्रारम्भ होगी तथा सायंकाल श्री केदारनाथ पहुंचेगी तथा रात्रि विश्राम के उपरान्त 13 सितम्बर 2024 को प्रातः 08ः00 बजे श्री केदारनाथ में जलाभिषेक एवं पूर्जा अर्चना के बाद तीर्थ पुरोहितों से मुलाकात तथा पत्रकार वार्ता के उपरान्त यात्रा का समापन किया जायेगा।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours