केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, चार तीर्थयात्री की मौत, तीन घायल

Estimated read time 1 min read

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि सोमवार शाम अत्यधिक वर्षा के कारण सोनप्रयाग (मुनकटिया) में कुछ यात्री लैंडस्लाइड की जद में आ गए थे। सूचना मिलते ही SDRF, NDRF, सेक्टर मजिस्ट्रेट घटना स्थल के लिए रवाना कर दिए गए। रेसक्यू टीम ने मलबे में से एक मृतक ओर तीन घायलों को निकाला गया। घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से सोनप्रयाग भिजवा दिया गया है।

रजवार ने बताया कि अभी भी अन्य व्यक्तियों के मलबे में दबे होने की आशंका है। भारी वर्षा एवं घटना स्थल पर लगातार पत्थर गिरने के कारण सोमवार देर रात को रेस्क्यू कार्य रोक दिया गया था। आज सुबह रेस्क्यू कार्य पुनः शुरू किया गया है।

घायल
1. जेवश तिवारी (68), नेपाल
2. छगन लाल (40) पुत्र भक्तराम, मध्य प्रदेश
3. मनप्रीत सिंह (30), वेस्ट बंगाल

मृतक
1. गोपाल पुत्र भक्तराम (50), मध्य प्रदेश व तीन अन्य

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours