भक्तिमय माहौल में निकला मां नंदा-सुनंदा का भव्य डोला

Estimated read time 1 min read





कुमाऊंनी परिधानों में सजे श्रद्धालुओं ने लगाए मां नंदा-सुनंदा के जयकारे

भीमताल। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भीमताल में मां नंदा-सुनंदा का भव्य डोला शनिवार को नगर भ्रमण के लिए निकाला गया। डोले के नगर भ्रमण को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा। सुबह से ही क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए पहुंचे।

मां नंदा-सुनंदा का डोला मल्लीताल से नगर भ्रमण के लिए रवाना हुआ। डोला डांठ स्थित भीमेश्वर मंदिर होते हुए तल्लीताल पहुंचा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां नंदा-सुनंदा के जयकारे लगाए। डोले के साथ कुमाऊंनी पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं और पुरुष आकर्षण का केंद्र रहे।

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा और ब्लॉक प्रमुख ने भी मां नंदा-सुनंदा के डोला भ्रमण में शामिल होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

पारंपरिक वेशभूषा में शामिल महिलाओं और पुरुषों ने भक्ति भाव के साथ डोले के साथ चलकर मां नंदा-सुनंदा के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने डोले का स्वागत किया और मां नंदा-सुनंदा से सुख-समृद्धि की कामना की।

मां नंदा-सुनंदा के जयकारों से भीमताल का वातावरण भक्तिमय हो उठा। डोले के नगर भ्रमण में स्थानीय लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान कुमाऊं की लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की भी सुंदर झलक देखने को मिली।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours