माइंड पावर यूनिवर्सिटी में गूंजा गणपति बप्पा का जयघोष, टॉपर्स का हुआ सम्मान

Estimated read time 1 min read





पांच दिवसीय गणेश उत्सव में भक्ति, प्रतिभा और उपलब्धियों का दिखा संगम

भीमताल। माइंड पावर यूनिवर्सिटी में पांच दिवसीय गणेश उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गेम्स, फेस पेंटिंग, रंगोली और नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में विश्वविद्यालय के टॉपर्स को चांसलर डॉ. योगेश कुमार ने सम्मानित किया। वर्ष 2025 की यूनिवर्सिटी टॉपर प्रीति कार्की को स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2025 तथा वर्ष 2026 की यूनिवर्सिटी टॉपर ट्विंकल यादव को स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2026 की ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके अलावा विभिन्न कक्षाओं के टॉपर्स को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रो-चांसलर डॉ. ब्रजेश कुमार, रजिस्ट्रार डॉ. हृदेश कुमार, वाइस चांसलर डॉ. श्वेता भोसले, प्रो-वाइस चांसलर डॉ. पवन कुमार दसमाना, विश्वविद्यालय सलाहकार देवेंद्र सिंह बोहरा, डीन एकेडमिक डॉ. सुरेश कुमार यादव समेत फैकल्टी सदस्य, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

चांसलर डॉ. योगेश कुमार ने सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए निरंतर मेहनत और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ) समेत अन्य उभरते विषयों में ज्ञान और कौशल विकसित करने पर जोर दिया। साथ ही गणेश उत्सव के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं।

पांच दिवसीय आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ विद्यार्थियों की रचनात्मकता, सांस्कृतिक प्रतिभा और शैक्षणिक उपलब्धियों का संगम देखने को मिला।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours