नीलकंठ जीरो वेस्ट सोसायटी की ओर से छह दिवसीय ‘पड़ोस से प्रकृति तक’ कार्यक्रम
भीमताल । नीलकंठ जीरो वेस्ट सोसायटी नैनीताल की ओर से ग्राम पंचायत जंगलिया में ‘पड़ोस से प्रकृति तक’ विषय पर छह दिवसीय साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को अपने आसपास के वातावरण, प्रकृति और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम के तहत बच्चों को अपने आसपास के पर्यावरण का निरीक्षण कराया गया। इसके साथ ही उन्हें अलग-अलग समूहों में बांटकर विभिन्न गतिविधियां कराई गईं। बच्चों से पर्यावरण एवं स्वच्छता से जुड़े प्रश्न पूछे गए और उनके अनुभवों के आधार पर चित्र भी बनवाए गए।
आयोजकों ने बताया कि गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अपने आसपास की स्वच्छता बनाए रखने, प्रकृति को समझने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
कार्यक्रम चारू कुल्याल के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। इसमें कमल कुल्याल, भागीरथी कुल्याल, कोमल, महिमा कुल्याल, छाया कुल्याल, हर्षिता कुल्याल, योगिता पलड़िया सहित अन्य बच्चों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने ग्रामीणों और बच्चों से ग्राम पंचायत जंगलिया को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

+ There are no comments
Add yours