भीमताल-भवाली में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, पनीर और आटे के नमूने लिए

Estimated read time 0 min read





भीमताल। एनालॉग पनीर के प्रदेशव्यापी प्रतिबंध के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत बुधवार को भीमताल एवं भवाली क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं नमूनाकरण अभियान चलाया गया।

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड, देहरादून द्वारा सात अगस्त को जारी आदेश के क्रम में चलाए गए अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच के लिए दो नमूने लिए गए। इनमें आटे का एक और खुले पनीर का एक नमूना शामिल है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों नमूनों को विधिवत संग्रहित कर जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद रिपोर्ट में सामने आने वाले तथ्यों एवं परिणामों के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा उसके अधीन बनाए गए नियम एवं विनियमों के प्रावधानों के तहत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

अभियान खाद्य सुरक्षा अधिकारी नैनीताल अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में संपादित किया गया।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours