वल्दियाखान में सड़क पर गिरा चीड़ का पेड़, कुमाऊं आयुक्त के निर्देश पर तत्काल खुला मार्ग

Estimated read time 1 min read





भीमताल, 2 अगस्त। हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर वल्दियाखान के समीप रविवार दोपहर अचानक चीड़ का पेड़ सड़क पर गिरने से यातायात बाधित हो गया। संयोगवश उसी दौरान मार्ग से गुजर रहे कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने तत्काल स्थिति का संज्ञान लेते हुए जिला आपदा प्रबंधन, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पेड़ हटाकर यातायात शीघ्र सुचारू करने के निर्देश दिए।

मार्ग अवरुद्ध होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान आयुक्त ने फंसे यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए आश्वस्त किया कि पेड़ हटाने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।

घटनास्थल पर कुछ दोपहिया वाहन चालक पेड़ के नीचे और किनारे से जबरन निकलने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें कुमाऊं आयुक्त ने सुरक्षा की दृष्टि से रोकते हुए ऐसा जोखिम न उठाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में जल्दबाजी जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए धैर्य बनाए रखें।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से पेड़ हटाने का कार्य शुरू कराया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या अन्य नुकसान की सूचना नहीं है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours