भीमताल। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडेय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पांडेयगांव-मुख्य मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराने तथा अलचौना में चेकडैम का निर्माण कराने की मांग उठाई गई।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पांडेयगांव-मुख्य मोटर मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अलचौना क्षेत्र में चेकडैम बनने से जल संरक्षण के साथ ही स्थानीय लोगों को भी लाभ मिलेगा।
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता नितेश बिष्ट और क्षेत्र पंचायत सदस्य अंकित कुमार आर्य मौजूद रहे।

+ There are no comments
Add yours