हरेला मेले के तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

Estimated read time 1 min read





स्थानीय कलाकारों और कुमाऊंनी गायकों की प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक, मेले में उमड़ी भीड़

भीमताल। हरेला मेले के तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल जोशी और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता पुष्कर सिंह मेहरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में स्थानीय युवक-युवतियों, सांस्कृतिक दलों और कुमाऊंनी गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह रंगीन बना दिया। दर्शकों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन हेमंत बिष्ट ने किया।

मेला परिसर में दिनभर लोगों की खासी भीड़ रही। लोगों ने विभिन्न स्टालों पर जमकर खरीदारी की। वहीं, बच्चों और युवाओं में झूलों को लेकर खासा उत्साह नजर आया। झूला परिसर में भी दिनभर भीड़ लगी रही।

इस अवसर पर सभासद शुभम नैनवाल, शिप्रा जोशी, रामपाल गंगोला, हेमा दुमका, अनिल चनौतिया, आशा उप्रेती समेत अन्य लोग मौजूद रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours