भीमताल में कोतवाली के पास दो पक्षों में मारपीट, रेस्टोरेंट संचालक गंभीर घायल

Estimated read time 0 min read





भीमताल । कोतवाली भीमताल के समीप सोमवार देर रात दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक रेस्टोरेंट संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रमेश किरौला के रूप में हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि एक पक्ष के युवकों ने रमेश किरौला के साथ जमकर मारपीट की। घटना कोतवाली के पास होने और पुलिस की मौजूदगी में मारपीट होने के दावों के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं।

मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल ने बताया कि सोमवार रात दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि एक पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है, जबकि घायल पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours