श्रमिकों के लिए विशेष शिविर में बने श्रम कार्ड, योजनाओं की दी जानकारी

Estimated read time 0 min read





भीमताल। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के मार्गदर्शन में मंगलवार को पंचायत भवन जंगलियागांव में एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पारुल थपलियाल के आदेशानुसार किया गया।

शिविर में श्रम विभाग द्वारा विशेष स्टॉल लगाकर जंगलियागांव, पांडेगांव, हरिनगर और मलवाताल ग्रामसभाओं के श्रमिकों के लिए श्रम कार्ड से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान नए श्रम कार्डों के लिए आवेदन लिए गए, वहीं पूर्व में बने श्रम कार्डों के नवीनीकरण की प्रक्रिया भी संपन्न कराई गई।

अधिकारियों ने श्रमिकों को श्रम विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर आवेदन किए तथा योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में अंजू पांडे और उमा भंडारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours