भीमताल। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने मंगलवार को ओखलकांडा विकासखंड के ग्राम ल्वाड़ और गौनियारौ में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता को लूटेरों और भगोड़ों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए मिलने वाले धन में भ्रष्टाचार किया गया है, जबकि क्षेत्र आज भी सड़क, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं के मामले में पिछड़ा हुआ है। पनेरु ने कहा कि जनता के नाम पर राजनीति करने वाले कुछ लोग भ्रष्टाचार के माध्यम से अकूत संपत्ति अर्जित कर चुके हैं, जिसका जवाब उन्हें जनता को देना चाहिए।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक तथाकथित माफिया शराब के सहारे राजनीति में आगे बढ़ने और विधायक बनने का सपना देख रहा है। पनेरु ने कहा कि वह “एक लूटेरा, एक भगोड़ा” के नारे के साथ जनता के बीच जा रहे हैं और उन्हें व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।
हरीश पनेरु ने कहा कि जनता का स्नेह और समर्थन उन्हें निरंतर संघर्ष की ऊर्जा देता है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में क्षेत्र की जनता के सामने कथित लूटेरों और भगोड़ों के काले कारनामों का खुलासा किया जाएगा।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई ग्रामीण एवं समर्थक मौजूद रहे।

+ There are no comments
Add yours