घर-घर पहुंच रहे BLO, मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने के लिए किया जागरूक

Estimated read time 1 min read





भीमताल । जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में संचालित SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) हाउस-टू-हाउस अभियान के तहत ग़ौजाजाली क्षेत्र में BLO द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया गया। इस दौरान मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने और समय से जमा कराने के लिए जागरूक किया गया।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय ग़ौजाजाली एवं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग़ौजाजाली के BLO ने घर-घर भ्रमण कर मतदाताओं को गणना प्रपत्र संबंधी जानकारी दी और उनका फीडबैक भी लिया। भ्रमण के दौरान सुनीता पाल, दीपा कपिल और सुनीता भोज मौजूद रहीं।

BLO ने मतदाताओं से अपील की कि वे गणना प्रपत्र में सभी आवश्यक सूचनाएं सही ढंग से भरकर फोटोग्राफ सहित समय पर जमा कराएं। बताया गया कि हाउस-टू-हाउस अभियान 8 जून से 7 जुलाई तक संचालित किया जा रहा है। पहले 10 दिनों में गणना प्रपत्र वितरित किए जा रहे हैं, जबकि इसके बाद भरे हुए प्रपत्रों का ऐप के माध्यम से डिजिटाइजेशन किया जाएगा।

अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों से मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours