विश्व पर्यावरण दिवस पर नैनीताल व भीमताल में रहेंगे मुख्यमंत्री, पौधारोपण कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

Estimated read time 0 min read





भीमताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर पहुंचेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर नैनीताल और भीमताल में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह आठ बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर सुबह 9:10 बजे सेंट जोसेफ स्कूल मैदान हेलीपैड, नैनीताल पहुंचेंगे। यहां से वह कार से राज्य अतिथि गृह पहुंचेंगे। सुबह 10:10 बजे से 10:50 बजे तक मुख्यमंत्री पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भेंटवार्ता करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री राज्य अतिथि गृह से सेंट जोसेफ स्कूल मैदान हेलीपैड के लिए रवाना होकर हेलीकॉप्टर से भीमताल पहुंचेंगे। सुबह 11:35 बजे भीमताल झील के समीप आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस के पौधारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत सुबह 11:55 बजे रामलीला ग्राउंड, मल्लीताल भीमताल में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours