CSR निधि से जिले के विकास को रफ्तार: विकास भवन में बैठक, बैंकों को सौंपे गए नए कार्य

Estimated read time 1 min read





भीमताल, 26 मई । जनपद में कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) निधि के बेहतर उपयोग और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से मंगलवार को विकास भवन सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने की, जबकि जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अमित वाजपेयी भी मौजूद रहे।

बैठक में जनपद के प्रमुख बैंकों के प्रतिनिधियों ने CSR के तहत पूर्व में किए गए और वर्तमान में संचालित कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। समीक्षा के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने जिले के विकास और जनहित से जुड़े कई नए कार्य बैंकों को आवंटित किए।
बैठक में नैनीताल जिले के सौंदर्यीकरण, सौर ऊर्जा लाइट लगाने, बाड़बंदी, वाहनों की व्यवस्था, वन्यजीवों के लिए पिंजरा स्थापना और शिक्षा क्षेत्र में सहयोग जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी गई।
इसी क्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा को तिकोनिया चौराहे के सौंदर्यीकरण एवं रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि केनरा बैंक को काठगोदाम चौराहे के सौंदर्यीकरण और रखरखाव का दायित्व दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बैंकों को निर्देश दिए कि आवंटित कार्य तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि आमजन को इसका सीधा लाभ मिल सके।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours