
विकासनगर। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें राकेश तोमर उत्तराखण्डी, अध्यक्ष रुद्रसेना देवभूमि फाउण्डेशन द्वारा मुस्लिम समुदाय के प्रति अभद्र टिप्पणी करते हुए धर्म एवं स्थान के नाम पर विभिन्न समुहों के बीच आपस मे शत्रुता का संप्रवर्तन करने व सामाजिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाली बातें कहकर दूसरे समुदाय के धार्मिक भावनाओं को आहत किया जा रहा है।
उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ उप निरीक्षक विकासनगर संजीत कुमार द्वारा थाना विकासनगर पर राकेश तोमर उपरोक्त के विरुद्ध अंतर्गत धारा -196/299/353 (2) BNS मे अभियोग पंजीकृत कराया गया है, जिसमें अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।

+ There are no comments
Add yours