खंडूरी के निधन से उत्तराखंड राजनीति को बड़ा झटका, अजय भट्ट ने जताया गहरा शोक

Estimated read time 1 min read





ईमानदारी, सादगी और अनुशासन की मिसाल थे भुवन चंद्र खंडूरी: सांसद अजय भट्ट

भीमताल । पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन को प्रदेश और देश की राजनीति के लिए बड़ी क्षति बताया गया है।

सांसद अजय भट्ट ने अपने शोक संदेश में कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का निधन उत्तराखंड और देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि खंडूरी ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में ईमानदारी, सादगी और अनुशासन की ऐसी मिसाल पेश की, जिससे लाखों लोग प्रेरित हुए।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास और जनसेवा में खंडूरी का योगदान सदैव याद किया जाएगा। अजय भट्ट ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours