भीमताल बाईपास में 26 नाली जमीन पर कब्जे का आरोप, प्रशासन ने कराई पैमाइश

Estimated read time 1 min read





परिवार को धमकी और गाली-गलौज का भी आरोप, राजस्व विभाग जुटा जांच में

भीमताल। भीमताल के बाईपास क्षेत्र में 26 नाली पुश्तैनी भूमि पर कथित अतिक्रमण का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश की और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जून स्टेट निवासी इला स्मेताचेक ने आरोप लगाया कि बाईपास क्षेत्र में स्थित उनकी 26 नाली पुश्तैनी जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने भूमि वापस देने की मांग की, तो उनके परिवार के साथ गाली-गलौज और धमकी दी गई।

शिकायतकर्ता ने प्रशासन से कथित अतिक्रमण हटाकर भूमि को उन्हें वापस हस्तांतरित किए जाने की मांग की है।

कानूनगो नरेश वर्मा ने बताया कि प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश कर ली है। उन्होंने कहा कि अब नक्शा संशोधन के आधार पर आगे की जांच की जाएगी, जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

निरीक्षण के दौरान पटवारी राकेश कठायत, चंद्रा गोस्वामी सहित अन्य राजस्व कर्मी मौजूद रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours