जंगलिया गांव में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Estimated read time 0 min read





नेत्र जांच के साथ हड्डी एवं मांसपेशियों से संबंधित समस्याओं का किया गया परीक्षण, ग्रामीणों ने उठाया लाभ

भीमताल : ग्राम पंचायत जंगलिया गांव के पंचायत घर में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नेत्र चिकित्सा के साथ हड्डी एवं मांसपेशियों से संबंधित रोगों की जांच एवं परामर्श प्रदान किया गया।
शिविर में शची द्विवेदी शर्मा एवं शारिफ खान ने मरीजों की जांच कर उपचार संबंधी परामर्श दिया। इस दौरान ग्रामीणों की आंखों की जांच के साथ हड्डी एवं मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं का परीक्षण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने किया। उन्होंने ग्रामीणों से स्वास्थ्य शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने और चिकित्सकों द्वारा दिए गए परामर्श को जीवनशैली में अपनाने की अपील की।

शिविर में पांच दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रियांशु तिवारी, दिनेश मेहरा तथा समिति अध्यक्ष रमेश पांडे सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours