10 हजार विद्यार्थियों के बीच प्रतिभा का दिखाया दम, क्षेत्र में खुशी की लहर
भीमताल, 17 मई। विकासखंड धारी के ज्येष्ठ प्रमुख नंदाबल्लभ बृजवासी के पुत्र सुमित बृजवासी ने “शिक्षा की ओर अभियान” के तहत आयोजित प्रतियोगितात्मक शैक्षणिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
जानकारी के अनुसार, इस प्रतियोगिता में करीब 200 स्कूलों के 10 हजार विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन AMGR Foundation द्वारा किया गया।
सुमित बृजवासी वर्तमान में कक्षा-6 के छात्र हैं और Vendy Senior Secondary School, गौलापार में अध्ययनरत हैं। मूल रूप से देवनगर-पलड़ा (धारी) निवासी सुमित बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं।
कार्यक्रम में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। सुमित की इस उपलब्धि पर परिवार सहित देवनगर-पलड़ा क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
सुमित की सफलता पर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा, पूर्व प्रमुख रामगढ़ लाखन सिंह नेगी, ब्लॉक प्रमुख धारी भावना आर्या, जिला पंचायत सदस्य सरना (धारी) रेखा आर्या, कनिष्ठ प्रमुख धारी गीता बिष्ट, प्रधान युगल किशोर पलड़िया, समाजसेवी महिपाल सिंह कुलौरा, पूर्व प्रधान दीप भट्ट तथा समाजसेवी हीरा सुयाल और चंद्र शेखर पांडे सहित अनेक लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

+ There are no comments
Add yours