चंपावत की घटना से आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Estimated read time 0 min read





भीमताल : चंपावत में कक्षा 10वीं की छात्रा के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ग्राम पंचायत जंगलिया गांव की ग्राम प्रधान एवं भीमताल ग्राम प्रधान संगठन की अध्यक्षा राधा कुल्याल ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे देवभूमि उत्तराखंड को शर्मसार करने वाली घटना बताया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही इस प्रकार की घटनाएं चिंता का विषय हैं। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सरकार को सख्त कानून बनाने चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।

राधा कुल्याल ने प्रदेशवासियों से महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के मुद्दे पर एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज को ऐसे अपराधों के खिलाफ मिलकर संघर्ष करना होगा, तभी बेटियों को सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours