बद्रीनाथ। विश्व प्रसिद्ध सूफी गायक और भगवान बदरी विशाल के अनन्य भक्त कैलाश खेर आज नारायण की नगरी पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने चमोली पुलिस के सेवा भाव और व्यवस्थाओं की मुक्तकंठ से सराहना की है।
अपनी तीसरी बद्रीनाथ यात्रा के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 15-20 हजार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद प्रशासन और पुलिस की व्यवस्थाएं अत्यंत सुचारू और प्रशंसनीय हैं। इस पावन धाम की ऊंचाई और यहां की दिव्य व्यवस्थाओं को देख ऐसा प्रतीत होता है जैसे हम साक्षात देवलोक में ही गमन कर रहे हों। कठिन परिस्थितियों में भी ड्यूटी पर तैनात जवानों का विनम्र और आत्मीय व्यवहार हर श्रद्धालु के मन में सुरक्षा और सम्मान का भाव जाग्रत करता है।
बद्रीनाथ के थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी का कहना है कि हमारा संकल्प है कि बाबा बदरी विशाल के द्वार पर आने वाला हर भक्त सुरक्षित महसूस करे और अपने साथ सुखद स्मृतियाँ लेकर लौटे।


+ There are no comments
Add yours