भीमताल में रोडवेज स्टेशन के लिए जमीन की तलाश तेज, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Estimated read time 0 min read





भीमताल। शहर में लंबे समय से उठ रही रोडवेज स्टेशन की मांग अब धरातल पर उतरती नजर आ रही है। प्रशासन ने इस दिशा में पहल करते हुए संभावित भूमि की तलाश शुरू कर दी है।
शुक्रवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर परिवहन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने भीमताल क्षेत्र में विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मत्स्य विभाग के समीप स्थित भूमि को संभावित स्थान के रूप में देखा गया। संबंधित भूमि के हस्तांतरण को लेकर परिवहन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को प्रेषित कर दी है।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी की पहल के बाद तेज हुई है। उन्होंने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर भीमताल में रोडवेज स्टेशन स्थापित करने की मांग उठाई थी।
इस दौरान पूरन बृजवासी ने अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर शहर की इस प्रमुख मांग को शीघ्र पूरा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रोडवेज स्टेशन बनने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।
निरीक्षण के मौके पर हेम गुणवंत, नरेश वर्मा, प्रभात मेहरा, प्रदीप कुमार सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours