प्राकृतिक सौंदर्य और बेहतर व्यवस्थाओं ने जीता प्रतिभागियों का दिल
भीमताल : राजभवन गोल्फ क्लब द्वारा आयोजित 20वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन शनिवार को कुल 99 गोल्फरों ने हिस्सा लिया। इनमें 9 महिला प्रतिभागी भी शामिल रहीं। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे इन गोल्फरों ने जहां गोल्फ के खेल में अपना कौशल दिखाया, वहीं नैनीताल स्थित राजभवन गोल्फ कोर्स की मनोरम वादियों का भरपूर आनंद भी उठाया। प्रतिभागियों ने बताया कि राजभवन गोल्फ कोर्स का वातावरण बेहद शांतिपूर्ण और प्रेरणादायक है। उन्होंने आयोजन की व्यवस्थाओं, आतिथ्य और सत्कार की जमकर सराहना की। कई प्रतिभागियों ने कहा कि वे पिछले कई वर्षों से इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं और हर बार उन्हें यहां खेलने का अलग ही अनुभव मिलता है। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह टूर्नामेंट न केवल गोल्फ को बढ़ावा देने का माध्यम बन रहा है, बल्कि उत्तराखंड के पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को भी देशभर में पहचान दिला रहा है। राजभवन गोल्फ कोर्स अपनी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और प्राकृतिक सौंदर्य के कारण गोल्फ प्रेमियों के लिए एक प्रमुख आकर्षण बनता जा रहा है।

+ There are no comments
Add yours