भीमताल: जनपद में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण के उपरांत मुख्य व सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर आजादी का संदेश दिया। देशभक्ति गीतों और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने स्वतंत्रता, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और प्रबल कर दिया। स्कूलों, पार्कों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर गूंजते गीतों और नृत्यों ने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया। पूरा वातावरण देशप्रेम के रंग में रंग उठा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिव मुख्यमंत्री / कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने नैनीताल स्थित कार्यालय प्रांगण और आवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने आजादी के वीर सपूतों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

+ There are no comments
Add yours