लेक्स इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

Estimated read time 1 min read





भीमताल : देश की आज़ादी की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर लेक्स इंटरनेशनल स्कूल, भीमताल में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। प्रातःकाल विद्यालय के प्रधानाचार्य/निदेशक एस.एस. नेगी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद अध्यापिका नीता पंत ने हिन्दी में तथा अंग्रेजी अध्यापिका दीप्ति जोशी ने अंग्रेजी में अपने विचार प्रस्तुत किए। छात्रवर्ग की ओर से आराध्या उप्रेती ने हिन्दी में और खुशनूर राजपाल ने अंग्रेजी में विचार रखे, जबकि कृतिका शुक्ला ने अंग्रेजी में और आंकलन दीप अल्वौनी ने हिन्दी में कविता सुनाई।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हर्पित कुमार ने सितार वादन के जरिए देशभक्ति गीतों की धुनें प्रस्तुत कीं। शिक्षक वर्ग की ओर से “जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा”, संगीत शिक्षक अजय कुमार द्वारा “मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा तू”, अंग्रेजी शिक्षिका क्लारा रॉबर्ट द्वारा “चिट्ठी आई है” गीत और कक्षा पाँचवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों द्वारा “हम सब भारतीय हैं” समूह गीत गाया गया। कक्षा बारहवीं की छात्रा श्रेया अधिकारी ने “वंदे मातरम” गीत पर शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि कक्षा छठवीं के विद्यार्थियों ने देश के सैनिकों पर आधारित एक नाटक प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य/निदेशक एस.एस. नेगी ने सभी अतिथियों और सम्मानित जनों का आभार व्यक्त किया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों से देश के जागरूक नागरिक बनने और अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी व निर्भीकता से निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन पल्लवी सिंह चौहान ने किया।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours