भीमताल : 15 अगस्त को हरमन माईनर स्कूल भीमताल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः 9 बजे विद्यालय की प्रधानाचार्या महिमा भट्ट ने ध्वजारोहण किया, जिसके पश्चात एनसीसी के छात्रों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। “तिरंगा झूम-झूम लहराये” समूहगान शिक्षकों और शिक्षिकाओं द्वारा प्रस्तुत किया गया, जबकि अटल रोबोटिक लैब के विद्यार्थियों ने वर्किंग तिरंगे झंडे को फहराकर देशभक्ति का उत्साह बढ़ाया। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और विचारों पर आधारित नाट्यरूपांतरण प्रस्तुत किया, जिसमें गांधीजी, सुभाष चंद्र बोस, शेखर आज़ाद, इंदिरा गांधी, लक्ष्मीबाई आदि की वेशभूषा में बच्चों ने सबका मन मोह लिया।
मिशा गायकवाड़, हर्षिता एवं समर्थ वर्मा ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और त्याग पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रधानाचार्या महिमा भट्ट ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए गणमान्य अतिथियों एवं अभिभावकों का विद्यालय परिवार की ओर से आभार प्रकट किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे।

+ There are no comments
Add yours