‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर में 461 लोगों को मिला सीधा लाभ

Estimated read time 1 min read





भीमताल । सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से विकास खंड रामगढ़ की न्याय पंचायत पाथरी के जन मिलन केंद्र बिचखाली में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन विधायक सरिता आर्या की पहल पर किया गया।
शिविर में ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज, पेयजल एवं जल जीवन मिशन, लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग, लघु सिंचाई, उडेरा, खाद्य आपूर्ति तथा उद्यान विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
शिविर के दौरान जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया गया। विभागीय स्टॉलों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा कई मामलों में मौके पर ही शिकायतों का निस्तारण किया गया।
कार्यक्रम में समस्त विभागीय अधिकारियों ने उपस्थित रहकर विभागीय योजनाओं की जानकारी आमजन को दी। बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से लगभग 461 नागरिकों को सीधा लाभ प्राप्त हुआ।
शिविर में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने प्रशासन द्वारा जनता से सीधे संवाद स्थापित कर समस्याओं के त्वरित समाधान की पहल की सराहना की।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours