मिस्टर उत्तराखंड के ग्रैंड फिनाले में 18 फाइनलिस्ट ने लिया हिस्सा

Estimated read time 1 min read

देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से रविवार को कैंट रोड स्थित सेंट्रियो मॉल के स्काई लाउंज में मिस्टर देहरादून -2025 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। 18 फाइनलिस्ट ने अलग-अलग राउंड में रैंप वॉक कर सबका दिल जीत लिया।

सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर पूर्व में कराए गए ऑडिशन राउंड में राज्यभर से सौ से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। रविवार को इसका ग्रैंड फिनाले आयोजित हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास से भरे अंदाज़ में रैंप वॉक कर जजों के सामने अपने हुनर का परिचय दिया। इस दौरान अलग-अलग डिजाइनर्स की ड्रेसेज पहन उन्होंने स्टाइल दिखाई।

सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी ने बताया कि मिस्टर उत्तराखंड के चौथे सीज़न का आगाज ऑडिशन के साथ ही हो चुका था। जिसमें पौड़ी, टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ सहित लगभग सभी जिलों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर राजीव मित्तल ने बताया कि जिस तरह हर वर्ष मिस उत्तराखंड का आयोजन सफलतापूर्वक किया जाता है, उसी तरह मिस्टर उत्तराखंड प्रतियोगिता भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन किए जा रहे है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि विभिन्न सब-कॉन्टेस्ट के बाद ही मिस्टर उत्तराखंड-2025 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रायोजक के तौर पर शेखर बाय मयंक, सेंट्रियो मॉल, न्यू ईरा फोटो स्टूडियो और इंस्पिरेशन पीआर एन इवेंट्स ने सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर जजेज की भूमिका में इंद्राणी पांधी, एनी सिंह, हिमानी रावत, कशिश गोयल, अनिल शर्मा और रितु बहुगुणा उपस्थित रहे। इसके साथ ही मिस उत्तराखंड-2025 स्मृति रावत, फर्स्ट रनरअप वैष्णवी लोहानी, सेकेंड रनरअप आंचल फरस्वान, याशिका सिंह, आशी धीमान, भूमि शर्मा, कविता सती के साथ मिस उत्तराखंड प्रतियोगिता की अन्य फाइनलिस्ट भी शामिल रही।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours