भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

Estimated read time 1 min read





भीमताल । तल्लीताल पंत पार्क में मंगलवार को भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इसके अतिरिक्त कला, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दर्जा राज्य मंत्री शंकर कौरंगा (उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय जलागम परिषद, उत्तराखंड सरकार) एवं विशिष्ट अतिथि नैनीताल बैंक के शाखा प्रबंधक कुनाल भट्ट उपस्थित रहे। अतिथियों ने पंत जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक एम.सी. पंत, जितेन्द्र बिष्ट, जगदीश सनवाल, कमल जोशी, प्रकाश चंदोला, भावना महरा, पुष्कर महरा, वीना आर्या, पंकज उप्रेती, राधा कुल्याल, मुकेश पलड़िया, पंकज जोशी, कमलेश रावत, पारस चंद्र, मीनाक्षी आर्या, गोविंद नेगी, प्रेमा लोहनी, के.डी. सिंह, लाल सिंह नेगी, मदन गिरी, चंद्रशेखर गिरी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours